नई दिल्ली: अगर आपको देश और दुनिया में आज होने वाली हलचलों के बारे में जानना है तो Khabarindiatv.com की यह खबर आपके काम की है। इस खबर में आपको भारत के निचले सदन लोकसभा में पास होने वाले जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) से लेकर ओंलपिक में आज भारत की ओर से होने वाली तमाम प्रतिस्पर्धाओं की जानकारी मिलेगी। तो पढ़िए...(देश और दुनिया की बाकी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें)
लोकसभा में आज पेश किया जाएगा GST BILL
राज्यसभा में पारित हो चुका जीएसटी- GST BILL (वस्तु एवं सेवा कर आज निम्न सदन लोकसभा में पेश किया जाएगा। केंद्र सरकार इस बिल को हर हाल में पास करना चाहती है, इसे अब तक का सबसे बड़ा कर सुधार माना जा रहा है, वहीं इस बिल के आने से ब्लैक मनी पर शिकंजा कसने की भी बात हो रही है।
बुलंदशहर मामले में सीबीआई जांच के लिए दायर की गई याचिका पर सुनवाई करेगा इलाहबाद हाईकोर्ट
इलाहबाद हाईकोर्ट आज बुलंदशहर मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 8 अगस्त की तारीख मुकर्रर की थी।
राजीव गांधी की हत्या से जुड़े एक मामले की सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट आज राजीव गांधी की हत्या से जुड़े मामले की सुनवाई करेगा। राजीव गांधी की हत्या के मामले में सात दोषियों..जो कि 25 साल से जेल मे हैं, को छूट के अनुदान से संबंधित याचिकाएं दायर की गईं थीं।
पूर्व बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या आज भाजपा का दामन थामेंगे
बहुजन समाज पार्टी को छोड़ने वाले मायवती के सबसे खास नेता स्वामी प्रसाद मौर्या आज औपचारिक रुप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेंगे। उन्होंने बीते 22 जून को बसपा से इस्तीफा दे दिया था और तभी से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे थे।
सोनी आत्महत्या मामला: आप विधायक की जमानत याचिका पर सुनवाई
दिल्ली की एक अदालत ने बीते शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक विधायक शरद चौहान की जमानत याचिका पर सुनवाई 8 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी थी। उन पर पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है।
उन्नाव का दौरा करेंगी शीला दीक्षित, लखनऊ में कैंप
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित लखनऊ में दो दिन का कैंप लगाएंगी..8 और 9 अगस्त। इसी बीच उन्हें रविवार को उन्नाव का भी दौरा करना था, जो कि उनके पति विनोद दीक्षित का पैतृक निवास है।
नए सीएम के साथ गुजरात सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग आज
रविवार को गुजरात के नए सीएम पद की शपथ लेने वाले विजय रूपानी ने कहा था कि वो सोमवार को एक कैबिनेट मीटिंग करेंगे, जिसमें राज्य सरकार के भविष्य के दिशानिर्देश तय होंगे।
अखिलेश सरकार के खिलाफ 8 अगस्त को UP में आंदोलन करेगी आप
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुई रेप की वारदात के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया तो अखिलेश सरकार ने पार्टी समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोप लगाते हुए आप ने यूपी सरकार के रवैए पर सवाल खड़े किए हैं। इसी को लेकर वो आज यानी 8 अगस्त को पूरे राज्य में प्रदर्शन करने वाली है।
रियो 2016: ओलंपिक में आज भारत के खेलों की सूची
