1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में एटीएम से फिर निकला 2 हजार का नकली नोट

दिल्ली में एटीएम से फिर निकला 2 हजार का नकली नोट

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2017 10:38 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 10:38 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर एक एटीएम से 2 हजार का नकली नोट निकला है। एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि दक्षिण दिल्ली में एक निजी बैंक के एटीएम से नकली नोट निकला है।

Fake currency- India TV Hindi
Fake currency

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर एक एटीएम से 2 हजार का नकली नोट निकला है। एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि दक्षिण दिल्ली में एक निजी बैंक के एटीएम से नकली नोट निकला है। एक निजी कंपनी में काम करने वाले चंदन राय ने गढ़ी इलाके में आईसीसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकाले जिसमें दो हजार का नकली नोट भी था।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया, "राय द्वारा एटीएम से निकाले गए नोट पर चिल्ड्रेन बैंक आफ इंडिया और चूरन लिखा हुआ है। राय को उनके बैंक से एक मैसेज भी मिला जिसमें बताया गया कि उन्होंने दो हजार रुपया निकाला है।" बिहार के मूल निवासी राय ने अमर कालोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उनका बैंक आफ बड़ौदा में खाता है।

बानिया ने बताया कि पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। एटीएम में कैश डालने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले बीती 6 फरवरी को संगम विहार इलाके में भी एटीएम से दो हजार के नकली नोट निकले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत