1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वित्त मंत्रालय ने जीएसटी पर मोबाइल एप शुरू किया

वित्त मंत्रालय ने जीएसटी पर मोबाइल एप शुरू किया

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2017 07:56 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 07:56 pm IST

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने वस्तु व सेवा कर (GST) से जुड़ा एक मोबाइल एप आज शुरू किया। इस एप के जरिए करदाताओं को जीएसटी प्रणाली से जुड़ी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। (देश-विदेश की

mobile app- India TV Hindi
mobile app

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने वस्तु व सेवा कर (GST) से जुड़ा एक मोबाइल एप आज शुरू किया। इस एप के जरिए करदाताओं को जीएसटी प्रणाली से जुड़ी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सरकार नई कर प्रणाली को एक जुलाई से कार्यान्वित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र व राज्य जीएसटी के कार्यान्वयन को लेकर बातचीत के अंतिम चरण में हैं। इससे एक देश-एक कर प्रणाली की शुरुआत होगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार जीएसटी मोबाइल एप को एंड्रायड प्लेटफॉर्म से नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें जीएसटी, इसके विभिन्न कानूनों व परिभाषाओं सहित सारी जानकारी उपलब्ध होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत