1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिलायंस की रिफाइनरी में आग लगने से दो की मौत, 6 घायल

रिलायंस की रिफाइनरी में आग लगने से दो की मौत, 6 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2016 03:51 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 03:51 pm IST

जामनगर (गुजरात): रिलायंस इंडस्ट्रीज की यहां स्थित रिफाइनरी के परिसर में आज आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य झुलस गए। मेघपार थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जामनगर

fire- India TV Hindi
fire

जामनगर (गुजरात): रिलायंस इंडस्ट्रीज की यहां स्थित रिफाइनरी के परिसर में आज आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य झुलस गए। मेघपार थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जामनगर स्थित रिलायंस की मोती खावदी रिफाइनरी में आज सुबह गैस लीक होने से आग लग गई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने कहा, आग की चपेट में आकर आठ लोग झुलस गए जिन्हें सरकारी गुरू गोबिंद सिंह अस्पताल (जी जी अस्पताल) में भर्ती कराया गया। जी जी अस्पताल की अधीक्षक नंदिनी देसाई ने इनमें से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।

कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, जामनगर की रिफाइनरी में हमारे डीटीए (डोमिस्टिक टैरिफ एरिया) में योजनाबद्ध रखरखाव के कारण जिन इकाइयों को बंद किया गया था, उनमें से एक में दुर्भाग्यवश आकस्मिक आग लग गई। कुछ कर्मी जख्मी हुए हैं। उन्हें जरूरी उपचार मुहैया कराया जा रहा है। रिफाइनरी के सभी काम सुचारू रूप से जारी हैं।

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत