1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: NLFT के 5 उग्रवादियों ने ‘परेशान’ होकर किया सरेंडर

त्रिपुरा: NLFT के 5 उग्रवादियों ने ‘परेशान’ होकर किया सरेंडर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2016 04:09 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 04:09 pm IST

बांग्लादेश के चटगांव के पहाड़ी इलाकों में स्थित शिविरों से भागे प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (NLFT) के 5 उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

Via Google Maps.- India TV Hindi
Via Google Maps.

अगरतला: बांग्लादेश के चटगांव के पहाड़ी इलाकों में स्थित शिविरों से भागे प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (NLFT) के 5 उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उनके पास कोई हथियार तो नहीं थे लेकिन उन्होंने एक वायरलेस सेट जरूर जमा करवाया है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक (पुलिस नियंत्रण) उत्तम भौमिक ने बताया कि उग्रवादियों ने एसपी (स्पेशल ब्रांच) अरिंदम नाथ के समक्ष गुरुवार की शाम आत्मसमर्पण किया। उन्होंने एक वायरलेस सेट और कुछ दस्तावेज भी जमा करवाए हैं। उन्होंने बताया, ‘ये सूचीबद्ध उग्रवादी हैं और उन्होंने बांग्लादेश में एनएलएफटी शिविरों में दयनीय स्थिति तथा अवसाद से भरे चरमपंथ के जीवन से परेशान होकर आत्मसमर्पण किया है। इन उग्रवादियों की पहचान 33 वर्षीय बिसुराई देबबर्मा, कारपोरल, हीरालाल त्रिपुरा, जलक्षा त्रिपुरा, रामबदल त्रिपुरा और कांतिमणि त्रिपुरा के रूप में की गई है।’

भौमिक ने बताया कि उत्तरी त्रिपुरा जिले के भंडारिमा में भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने के लिए BSF और अर्धसैनिक बल त्रिपुरा स्टेट राइफल्स ने उन्हें मदद उपलब्ध कराई थी। उन्होंने बताया कि इन उग्रवादियों से पूछताछ की जा रही है। जनवरी माह से लेकर अब तक इस संगठन के 26 कट्टर उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत