1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चारा घोटाला मामला: लालू यादव रांची की CBI अदालत में पेश

चारा घोटाला मामला: लालू यादव रांची की CBI अदालत में पेश

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2016 10:01 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 10:12 am IST

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव करोड़ों रुपये के चारा घोटाले मामले में सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध तरीके

lalu yadav- India TV Hindi
lalu yadav

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव करोड़ों रुपये के चारा घोटाले मामले में सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध तरीके से 3.31 करोड़ रुपये की निकासी से जुड़े मामले में 38 लोगों को तलब किया था इसमें लालू यादव भी शामिल थे।

लालू रविवार शाम को पटना से रांची पहुंचे। मामले की सुनवाई अभी चल रही है।

गौरतलब है कि लालू यादव को पहले ही चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। उन्हें अक्टूबर 2013 में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। वह फिलहाल, जमानत पर बाहर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत