1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की मां का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की मां का निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 14, 2018 09:38 pm IST,  Updated : Jan 14, 2018 09:38 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने डॉ. अमृत तिवारी के निधन पर शोक प्रकट किया है...

manish tewari- India TV Hindi
manish tewari

चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की मां डॉ. अमृत तिवारी का यहां संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल यहां किया जाएगा। वह 80 साल की थीं।

अमृत तिवारी के घर में बेटे मनीष तिवारी और एक बेटी हैं। अमृत की शादी राज्यसभा सदस्य प्रो. विश्वनाथ तिवारी से हुई थी जिनकी 1984 में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने डॉ. अमृत तिवारी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

अपने शोक संदेश में सिंह ने चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर की डीन समेत वहां विभिन्न प्रशासनिक पदों पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दंतचिकित्सा और विषम दंतविज्ञान के क्षेत्र में इन पद्दमश्री प्राप्तकर्ता की उल्लेखनीय सेवाओं को याद किया।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी अमृत तिवारी के निधन पर शोक प्रकट किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत