1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत जैसी आजादी दुनिया में कहीं नहीं, पाकिस्तान मौत का कुआं: उज़मा

भारत जैसी आजादी दुनिया में कहीं नहीं, पाकिस्तान मौत का कुआं: उज़मा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2017 06:54 pm IST,  Updated : May 25, 2017 10:06 pm IST

पाकिस्तान से लौटीं उज़मा ने कहा कि उसने दुनिया के कई देश देखे लेकिन भारत जैसी आजादी दुनिया में कहीं नहीं है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उज़मा ने कहा कि पाकिस्तान एक मौत का कुआं है।

Uzma- India TV Hindi
Uzma Image Source : ANI

नई दिल्ली: पाकिस्तान से लौटीं उज़मा ने कहा कि उसने दुनिया के कई देश देखे लेकिन भारत जैसी आजादी दुनिया में कहीं नहीं है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उज़मा ने कहा कि पाकिस्तान एक मौत का कुआं है। वहां जाना तो आसान है लेकिन वापस लौटना मुश्किल है। उज़मा ने अपनी पूरी कहानी बयान करते हुए कहा कि किस तरह उसे किडनैप किया गया और बंदूक की नोक पर निकाह कराया गया। उज़मा ने कहा कि आज उसे अपनी कीमत का पता चला है। ये भी पढ़ेंमुझे किडनैप किया गया था, मेरा नसीब अच्छा था जो बचकर आ गई: उज़मा

आपको बता दें कि उज़मा आज वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस भारत लौटी हैं। वाघा बॉ़र्डर पर भारत की सीमा में प्रवेश करते ही उज़मा ने देश की मिट्टी को अपने माथे से लगाया। वहीं सुषमा स्वराज से मिलते ही उज़मा ने पैर छूकर उन्हें प्रणाम किया और गले से लिपट गईं। उज़मा बेहद भावुक हो गईं और उसकी आंखों में आंसू भर आए। 

इस अवसर पर सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और उज़मा के वकील को भी धन्यवाद दिया। सुषमा ने कहा कि भले ही भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्ते इन दिनों सामान्य नहीं हैं लेकिन उज़मा के मामले में जिस तरह से मदद मिली वह सराहनीय है।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत