1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी और राहुल से लेकर तैमूर तक चर्चाओं, व्यंग्य से भरा रहा सोशल मीडिया

मोदी और राहुल से लेकर तैमूर तक चर्चाओं, व्यंग्य से भरा रहा सोशल मीडिया

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2016 03:01 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 03:01 pm IST

नयी दिल्ली: इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, क्रिकेटर मोहम्मद शमी तथा तैमूर तक सोशल मीडिया विभिन्न तरह के व्यंग्य और विविध तरह की चर्चाओं से भरा रहा। वर्ष 2016 में विमुद्रीकरण

Rahul, kejriwal
Rahul, kejriwal

इस साल सोशल मीडिया पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी खूब हमला बोला गया और उनका मजाक भी उड़ाया गया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलने के लिए सोशल मीडिया का खूब सहारा लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग मफलरमैन कहते हैं) ने ट्विटर पर दिल्ली में सर्दी आने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ठंड आ गई है। मफलर निकल आया है। आप भी अपना ख्याल रखें। 

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपना रेफ्रीजरेटर खराब होने की शिकायत कर दी । सुषमा ने ट्वीट किया कि भाई मैं रेफ्रीजरेटर के मामले में मदद नहीं कर सकती । मैं संकट में फंसे लोगों के मामले निपटाने में व्यस्त हूं । 

सोनम गुप्ता और उसके बेवफा होने की चर्चा भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत