1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरटीओ सबसे भ्रष्ट इकाई, चंबल के डकैतों से ज्यादा लूटते हैं :गडकरी

आरटीओ सबसे भ्रष्ट इकाई, चंबल के डकैतों से ज्यादा लूटते हैं :गडकरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2015 08:32 am IST,  Updated : Dec 11, 2015 08:32 am IST

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज उन्हें देश में सबसे भ्रष्ट करार दिया और कहा कि वे चंबल के डकैतों से ज्यादा लूटते हैं।

Nitin Gadkari- India TV Hindi
Nitin Gadkari

नई दिल्ली: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज उन्हें देश में सबसे भ्रष्ट करार दिया और कहा कि वे चंबल के डकैतों से ज्यादा लूटते हैं। आरटीओ दफ्तरों में पसरे भ्रष्टाचार पर अपना नाराजगी जाहिर करते हुए गडकरी ने कहा, आरटीओ देश में सबसे भ्रष्ट इकाई है। उन्होंने लूट में चंबल के बीहड़ों में लूटपाट करने वाले डकैतों को भी पीछे छोड़ दिया है।

नए मोटर कानून के क्रियान्वयन में देरी से नाराज गडकरी ने कहा कि भूतल परिवहन और सुरक्षा विधेयक लागू होने पर पूरा क्षेत्र सुधर जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता और कंप्यूटरीकरण के विरोधी कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग नए विधेयक के खिलाफ हैं और मुझे यह कहते हुए पीड़ा हो रही है कि आरटीओ अधिकारियों ने राज्यों में मंत्रियों को विधेयक का विरोध करने के लिए उकसाया है। गडकरी ने कहा, मुझे अपराधबोध लगता है। भारत की तरह आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस और कहीं नहीं हासिल किए जा सकते। इनमें से 30 प्रतिशत फर्जी लाइसेंस होते हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य साथ में हैं और नया कानून लागू होने पर इलेक्ट्रॉनिक ड्राइविंग लाइसेंसों, ऑनलाइन परमिटों तथा अन्य सुधारों से परिवहन क्षेत्र बदल जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत