1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली से देह व्यापार के लिए गोवा लाई जा रहीं लड़कियां

दिल्ली से देह व्यापार के लिए गोवा लाई जा रहीं लड़कियां

 Written By: IANS
 Published : Jul 06, 2016 05:46 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 05:46 pm IST

गोवा की एक स्वयंसेवी संस्था(एनजीओ) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया है कि वह देश की राजधानी से लड़कियों एवं महिलाओं को देह व्यापार के अवैध धंधे के लिए यहां लाने वाले संगठित गिरोह के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करें।

crime- India TV Hindi
crime

पणजी: गोवा की एक स्वयंसेवी संस्था(एनजीओ) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया है कि वह देश की राजधानी से लड़कियों एवं महिलाओं को देह व्यापार के अवैध धंधे के लिए यहां लाने वाले संगठित गिरोह के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करें। केजरीवाल को लिखे पत्र में 'अन्याय रहित जिंदगी'(एआरजेड) के अरुण पांडे ने कहा है कि वैसी बड़ी संख्या में लड़कियां एवं महिलाएं हैं, जिन्हें गोवा के 'मसाज पार्लर' से मुक्त कराया है। उन्हें अवैध ढंग से दिल्ली से लाया गया है। इससे पहले इन लड़कियों को पश्चिम बंगाल, असम, नगालैंड और मणिपुर से अच्छे वेतन वाली नौकरी का वादा करके पहले दिल्ली लाया जाता है।

पत्र में कहा गया है, "हमारा मानना है कि इस अवैध कारोबार पर तब तक रोक नहीं लग सकती, जब तक सरकार एवं गैर सरकारी एजेंसियों के बीच स्रोत, पारगमन और गंतव्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग न हो।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पांडेय ने लिखा है कि इस तरह का अवैध कारोबार रोकने और बचाई गई लड़कियों की रक्षा करने और उन्हें पुनर्वासित करने के लिए स्रोत, पारगमन और गंतव्य से जुड़ी एजेंसियों को सूचनाओं के आदान-प्रदान की जरूरत है। जो लड़कियों के यौन शोषण के अवैध कारोबार में लिप्त हैं, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए भी इसकी जरूरत है।

एआरजे गोवा पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई द्वारा नियुक्त एक केंद्रीय एजेंसी है। यह चकला घरों एवं मसाज पार्लर से पुलिस छापामारी के दौरान मुक्त कराई गई महिलाओं से पूछताछ और उन्हें परामर्श देने का काम करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत