1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुदकुशी की कोशिश कर रहे युवक को बचाने में टूटा पुल, 50 लोग नदी में गिरे

खुदकुशी की कोशिश कर रहे युवक को बचाने में टूटा पुल, 50 लोग नदी में गिरे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2017 08:42 pm IST,  Updated : May 18, 2017 10:06 pm IST

दक्षिण गोवा के कुर्चोरम में फुट ओवर ब्रिज के टूटने से 50 लोगों के नदी में गिरने की खबर है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।

Goa- India TV Hindi
Goa Image Source : PTI

पणजी: दक्षिण गोवा के कुर्चोरम में फुट ओवर ब्रिज के टूटने से 50 लोगों के नदी में गिरने की खबर है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। सान्वोडेम नदी पर बना यह पुल काफी पुराना था। बताया जाता है कि इस पुल का निर्माण पुर्तगालियों ने कराया था। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब खुदकुशी की कोशिश कर रहे एक युवक को बचाने के लिए फायर डिपार्टमेंट और इमरजेंसी सेवा के अधिकारी पुल पर मौजूद थे।

रेस्क्यू में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त पुल पर करीब 50 लोग मौजूद थे। पुल टूटने पर सभी लोग नदी में गिर गए। कुछ लोग तैरकर किनारे तक आ गए जबकि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत