1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1000 और 500 के नोट इस्तेमाल करने की मियाद 30 नवंबर तक बढ़ सकती है: सूत्र

1000 और 500 के नोट इस्तेमाल करने की मियाद 30 नवंबर तक बढ़ सकती है: सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 24, 2016 05:12 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 05:12 pm IST

केंद्र सरकार 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के इस्तेमाल की अवधि 30 नवंबर तक बढ़ा सकती है। सूत्रों के हवाले मिल रही खबर के मुताबिक वित्त मंत्रालय इस संबंध में जल्द फैसला ले सकता है।

Currency- India TV Hindi
Currency

नई दिल्ली: केंद्र सरकार 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के इस्तेमाल की अवधि 30 नवंबर तक बढ़ा सकती है। सूत्रों के हवाले मिल रही खबर के मुताबिक वित्त मंत्रालय इस संबंध में जल्द फैसला ले सकता है। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट अमान्य करने का फैसला लिया था।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

8 नवंबर की आधी रात के बाद कुछ चुनिंदा जगहों पर ही इन नोटों को चलाने की सुविधा मिली थी। इसकी अवधि बढ़ाकर 24 नवंबर की आधी रात तक तय की गई थी। इस अवधि में इन नोटों का इस्तेमाल पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर, एयरपोर्ट, सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है। आज आधी रात के बाद इन नोटों का चलन इन चुनिंदा जगहों पर भी बंद होनेवाला है।

पढ़ें:- समाजवादी पार्टी का आरोप, यूपी चुनावों के मद्देनजर की गई नोटबंदी

लोगों को रही परेशानी के मद्देनजर वित्त मंत्रालय इसकी अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इन नोटों के इस्तेमाल की अवधि 30 नवंबर तक बढ़ाई जा सकती है।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत