1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: साणंद के टाटा नैनो के प्लांट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

गुजरात: साणंद के टाटा नैनो के प्लांट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 16, 2016 04:04 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 06:07 pm IST

साणंद (गुजरात): गुजरात के साणंद स्थित टाटा के एक प्लांट में आज दोपहर आग लग गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। बचाव दल ने मौके पर

tata fire- India TV Hindi
tata fire

आणंद (गुजरात): गुजरात के साणंद स्थित टाटा के एक प्लांट में आज दोपहर आग लग गई। टाटा मोटर्स ने आज कहा कि कंपनी के साणंद विनिर्माण संयंत्र में उसके आपूर्तिकर्ता की एक इकाई में आग लग गई। इस संयंत्र में नैनो और हाल में पेश हैचबैक टियागो मॉडल का उत्पादन किया जाता है।

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘नैनो के लिए कलपुर्जे की आपूर्ति करने वाली कंपनी मैसर्स सुप्रीम ट्रीव्स की इकाई में आग लग गई। आग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।’

कंपनी ने कहा कि वह इस घटना से होने वाले नुकसान के आकलन की प्रक्रिया में है। प्रवक्ता ने कहा कि टियागो के उत्पादन पर कोई असर नहीं हुआ है फिर भी कंपनी इसका अभी आकलन कर रही है कि कहीं नैनो का विनिर्माण तो प्रभावित नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत