श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना-पुलिस और आतंकियों के बीच रविवार को हुए एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया जबकि दो जवान घायल हो गए। यहां के वनगाम इलाके में रविवार रात से ही फायरिंग हो रही थी। अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए दो आतंकी भाग गए।
सूत्रों कए अनुसार आतंकी यहां एक बिल्डिंग में छिपकर फायरिंग कर रहे थे। रविवार देर रात से ही सिक्युरिटी फोर्सेस उनका जवाब दे रही थी। इस दौरान सद्दाम हुसैन नाम का एक आतंकी बाहर आया और वह मारा गया। सुबह होने से पहले अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आतंकी भाग गए। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद ऑपरेशन खत्म होने का एलान कर दिया गया।
ग़ौरतलब है कि सीमा पार से लगातार घुसपैठ की कोशिश हो रही है। पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टर में भारी फायरिंग की, ताकि यहां से आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में घुसा सके। पाकिस्तान ने मोर्टार और ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की थी। लेकिन भारतीय जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। रविवार को दिन में फिर घुसपैठ की कोशिश हुई, पर उसे भी नाकाम कर दिया गया।
रविवार को पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में पंजाब के तरनतारन के जवान गुर सेवक सिंह और साबिजया सेक्टर में जवान राजेंद्र तोपारा शहीद हो गए। फायरिंग में सेना के दो जवान, बीएसएफ का सब-इंस्पेक्टर नितिन कुमार, महिला एसपीओ जरीना बी और एक अन्य महिला तसलीम भी घायल हुई हैं।
पाक ने इन दोनों सेक्टरों की कई चौकियों को निशाना बनाया था। रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया।