1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव के महाजाम की गाज कमिश्नर पर गिरी, हुआ ट्रांसफर

गुड़गांव के महाजाम की गाज कमिश्नर पर गिरी, हुआ ट्रांसफर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2016 10:57 am IST,  Updated : Jul 30, 2016 10:57 am IST

एक ही बारिश में गुड़गांव की सड़कों पर लगे महाजाम की गाज पुलिस कमिश्नर नवदीप विर्क पर गिरी है। नवदीप विर्क को ट्रांसफर कर रोहतक भेज दिया गया है। विर्क की जगह संदीप खिरवार गुरुग्राम के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।

Navdeep Virk- India TV Hindi
Navdeep Virk

नई दिल्ली: एक ही बारिश में गुड़गांव की सड़कों पर लगे महाजाम की गाज पुलिस कमिश्नर नवदीप विर्क पर गिरी है। नवदीप विर्क को ट्रांसफर कर रोहतक भेज दिया गया है। हालांकि कल विर्क ने खुद रोड पर उतरकर जाम खुलवाने में सहयोग किया था। विर्क की जगह संदीप खिरवार गुरुग्राम के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। संदीप खिरवार रोहतक रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस थे।

सामान्य हुए हालात

गुरुग्राम में 24 घंटे के महाजाम के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन एक दिन की बारिश ने किस कदर साइबर सिटी के होंडा चौक पर सड़क का सत्यानाश किया है। मलबा हटाने के दौरान सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। दर्जनों मजदूर गड्ढों में जमा पानी को निकाल रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस छोटे से रूट डायवर्जन के जरिए ट्रैफिक की हालत ठीक करने में लगी है। जेसीबी मशीन से सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है, सड़क पर जमी हुई गाद हटाई जा रही है।

गुरुग्राम में दो दिन पहले बारिश के बाद छोटा सा जाम लगा और रात होते-होते छोटा जाम महाजाम की शक्ल में बदल गया। जाम में कई लोग बुरी तरह फंस गए थे, कई घंटे तक फंसे रहने के कारण लोगों के सामने खाने-पीने से लेकर पेट्रोल-डीजल की समस्या खड़ी हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत