1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरीश रावत ने चार धाम यात्रा की सुविधाओं का लिया जायजा

हरीश रावत ने चार धाम यात्रा की सुविधाओं का लिया जायजा

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2016 06:57 pm IST,  Updated : May 16, 2016 07:08 pm IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सालाना चार धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं व पर्यटकों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का सोमवार को जायजा लिया।

Harish Rawat- India TV Hindi
Harish Rawat

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सालाना चार धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं व पर्यटकों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का सोमवार को जायजा लिया। मुख्यमंत्री रविवार को केदारनाथ मंदिर पहुंचे और श्रद्धालुओं से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं पर उनकी राय जानी।

उन्होंने सोमवार को अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। रावत ने अधिकारियों से कहा कि इस मौसम में चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो सकता है और इसलिए इसके मद्देनजर, सुविधाओं को भी बढ़ाना चाहिए।

संबंधित विभागों को केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए 1,200 और शामियाने लगाने का भी निर्देश जारी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजीकरण काउंटरों पर कर्मियों तथा मार्गो में पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी को सभी आवश्यक व्यवस्था करने और चार दिनों के अंदर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि 65 विशेषज्ञ चिकित्सक, फार्मासिस्टों के साथ 54 चिकित्सक, 59 पानी की टंकियां तथा आठ ट्रांसफॉर्मरों को यात्रा मार्गो पर पहले ही तैनात किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत