1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिशा रवि मामला- अनिल विज बोले, देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए

दिशा रवि मामला- अनिल विज बोले, देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2021 03:53 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 03:53 pm IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने देश विरोधी टिप्पणी करने वालों को आड़े लेते हुए ट्विटर पर जकर हमला बोला है। अनिल विज ने अपने ट्वीट मे लिखा कि 'देशद्रोह का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश किया जाना चाहिए, चाहे वो दिशा रवि हो या कोई और।' 

Haryana Cabinet Minister Anil Vij on Disha Ravi case toolkit matter- India TV Hindi
Haryana Cabinet Minister Anil Vij on Disha Ravi case toolkit matter Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। टूल किट मामले में एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर अब सियासी संग्राम शुरू हो गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने देश विरोधी टिप्पणी करने वालों को आड़े लेते हुए ट्विटर पर जकर हमला बोला है। अनिल विज ने अपने ट्वीट मे लिखा कि 'देशद्रोह का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश किया जाना चाहिए, चाहे वो दिशा रवि हो या कोई और।' 

बता दें कि, ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 22 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है और कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एक्टिविस्ट दिशा रवि फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन की फाउंडरों में से एक हैं। दिशा रवि की गिरफ्तारी के मामले को लेकर अब सियासी जंग भी तेज हो गई  है। दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पर भी देशद्रोह को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं। 

ये भी पढ़ें: Toolkit मामला: दिशा रवि के बाद अब निकिता जैकब और शांतनु की तलाश, गैर जमानती वारंट जारी

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध करना सभी का अधिकारी है लेकिन, विरोध के लिए विदेशी ताकतों का इस्तेमाल करना देशद्रोह हैं और अगर इस पर रोक न लगाई गई तो यह छुआछूत की बीमारी की तरह फैलती जाएगी। वहीं विज ने प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि जो लोग इन्हें समर्थन कर रहे हैं उन्हें इनका मकसद पहचानना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: हमें लोगों की निजता की रक्षा करनी होगी : सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप, फेसबुक को जारी किया नोटिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत