1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जाट आंदोलन: हरियाणा में हाई-अलर्ट, 8 जिलों में धारा 144 लागू

जाट आंदोलन: हरियाणा में हाई-अलर्ट, 8 जिलों में धारा 144 लागू

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2016 09:17 am IST,  Updated : Jun 05, 2016 12:21 pm IST

रोहतक आज से हरियाणा में फिर शुरू हो रहे जाट आंदोलन के चलते राज्य में पैरामिलिट्री फोर्स की 48 कंपनियां तैनात है। इसके साथ ही संवेदनशील सात जिलों में धारा 144 लगाई गई है। शनिवार

paramilitary force- India TV Hindi
paramilitary force

रोहतक: आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में जाट समुदाय के लोगों ने फिर से आंदोलन की शुरुआत कर दी है। आज से कई गावों में जाट समुदाय के लोग प्रदर्शन करेंगे। जाट समुदाय के लोगों के इस कदम के बाद हरियाणा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि अभी तक जहां भी प्रदर्शन हुआ है वहां पर शांति से लोगों ने प्रदर्शन किया है। रोहतक और सोनीपत समेत आठ जिलों में धारा 144 लगा दी गई है।

दोबारा आंदोलन शुरू करने की हुंकार भरने के मद्देनजर रविवार को हरियाणा के नौ जिलों में हाई अलर्ट है। जाट समुदाय ने आरक्षण लागू करने के लिए हरियाणा सरकार को 15 दिनों की मोहलत दी है। जिन जिलों में हाई अलर्ट है, उनमें रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत और कैथल है।

शनिवार शाम को सोनीपत में इंटरनेट सर्विस और बल्क मैसेज पर बैन लगा दिया गया। स्टेट गवर्नमेंट ने पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद्द कर दी हैं। सीआईडी आंदोलनकारियों पर निगरानी रखे है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस कड़ी नजर रख रही है।

इससे पहले जाट समुदाय के लोगों ने फरवरी में आंदोलन किया था तब हिंसा और आगजनी में दर्जनों की मौत और करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ था। इससे सबक लेते हुए सरकार ने इस बार काफी सख्ती की है। आंदोलन के लिए एक खास जगह निर्धारित की गई है अगर हिंसा हुई तो आयोजकों को इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा

क्या है जाटों की मांग ?

  • जाटों की मांग है कि फरवरी में आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर जाट युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और गिरफ्तार युवाओं को रिहा किया जाए।
  • आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी की भी मांग की जा रही है।
  • जाट समेत 6 जातियों का आरक्षण संबंधी बिल सरकार ने पारित कर दिया है, लेकिन अभी यह मामला कोर्ट में अटका हुआ है।
  • जाट चाहते हैं कि सरकार कोर्ट में आरक्षण की पैरवी मजबूती से करे।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत