1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गर्मी से हाहाकार: UP में भीषण गर्मी का कहर, राजस्थान में पारा 50 पार

गर्मी से हाहाकार: UP में भीषण गर्मी का कहर, राजस्थान में पारा 50 पार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2016 09:52 pm IST,  Updated : May 19, 2016 09:52 pm IST

देशभर में जारी भीषण गर्मी का कहर लोगों को अब भी सता रहा है और हाल फिलहाल में राहत की कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही।

Summer- India TV Hindi
Summer

नई दिल्ली: देशभर में जारी भीषण गर्मी का कहर लोगों को अब भी सता रहा है और हाल फिलहाल में राहत की कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा 50 का आंकड़ा पार कर गया। जानिए आज कैसा रहा गर्मी का हाल।  

यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है और मौसम के इन तल्ख तेवरों से हाल-फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के इलाहाबाद तथा फैजाबाद समेत ज्यादातर मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान बांदा 47 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को तपिश से हालांकि कुछ राहत रही, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी, फलौदी में तापमान 51

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में गुरुवार को भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। फलौदी में अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में गुरुवार को भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि चुरू में अधिकतम तापमान 50. 2 डिग्री, बाडमेर और बीकानेर में 49.5-49.5 डिग्री, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 49 डिग्री, जोधपुर में 48.8 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री, डबोक में 46.4 डिग्री और अजमेर में 46.2 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में शहर के मुख्यमार्गो पर चिलचिलाती धूप के कारण सड़के सूनी देखी गई। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कु हिस्सों में लू चलने और अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।

एमपी का कुछ ऐसा रहा हाल:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत