1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू: LoC पर भारत-पाक के बीच रातभर हुई भारी गोलाबारी

जम्मू: LoC पर भारत-पाक के बीच रातभर हुई भारी गोलाबारी

 Written By: IANS
 Published : Oct 24, 2016 10:00 am IST,  Updated : Oct 24, 2016 10:00 am IST

जम्मू जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर रातभर भारतीय और पाकिस्तानी सशस्त्रबलों के बीच भारी गोलाबारी और गोलीबारी जारी रही।

heavy firing exchanged between india and pakistan - India TV Hindi
heavy firing exchanged between india and pakistan

जम्मू: जम्मू जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर रातभर भारतीय और पाकिस्तानी सशस्त्रबलों के बीच भारी गोलाबारी और गोलीबारी जारी रही। पुलिस ने कहा, "जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कनाचक, अखनूर, अरनिया और अन्य स्थानों पर भारत और पाकिस्तानी फौजों के बीच भारी गोलाबारी और गोलीबारी जारी रही।"

उन्होंने बताया, "पाकिस्तान रेंजर्स ने रविवार शाम लगभग सात बजे भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी करनी शुरू कर दी।"

जम्मू जिले की खौर तहसील के सीमावर्ती गांवों के स्थानीय लोग पूरी रात सो नहीं सके। जिला प्रशासन का कहना है कि नागरिकों की संपत्तियों के नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत