1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम के पॉश इलाके में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

गुरुग्राम के पॉश इलाके में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 18, 2016 08:29 am IST,  Updated : Oct 18, 2016 08:29 am IST

साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस ने पॉश इलाके में चल रहे एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये सेक्स रैकेट व्हाट्सएप के जरिए चलाया जा था। इस मामले में पुलिस ने दो विदेशी

Gurgaon sex racket- India TV Hindi
Gurgaon sex racket

साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस ने पॉश इलाके में चल रहे एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये सेक्स रैकेट व्हाट्सएप के जरिए चलाया जा था। इस मामले में पुलिस ने दो विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को पकड़ा है।

गुरुग्राम में तकनीक का ऐसा दुरुपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा था। अश्लील तस्वीरें ग्राहकों को वाट्स ऐप पर भेजी जाती, और वाट्स ऐप पर ही डील फिक्स हो जाती थी। ये सब हो रहा था गुरुग्राम के सेक्टर 51 के कोठी नंबर 186 में। पुलिस का दावा है कि यहां गेस्ट हाउस की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। 

          
पुलिस की छापेमारी के बाद दो विदेशी लड़कियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो दिल्ली के इंजीनियर भी हैं। पकड़ी गई विदेशी लड़कियों में से एक उज्बेकिस्तान की है जबकि दूसरी कजाकिस्तान की रहने वाली हैं।

पुलिस के मुताबिक  ग्राहकों को अपने जाल में फंसाने के लिए ये लोग अपना मोबाइल नम्बर इंटरनेट पर फ्लैश करते थे... फिर व्हाट्सएप्प के जरिए चैट करते हुए कॉलगर्ल्स की फोटोज़ शेयर करते थे जिसके बाद रेट तय किया जाता था ।

पुलिस की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि दोनों विदेशी लड़कियां गैरकानूनी तरीके से यहां रह रही थी, उनके पास पासपोर्ट तक नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी लड़कियों और ग्राहकों को कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत