1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सावधान इंडिया' की एक्ट्रेस गिरफ्तार

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सावधान इंडिया' की एक्ट्रेस गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 09, 2016 11:23 am IST,  Updated : Jun 09, 2016 11:23 am IST

मानव तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके एक अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं को बचाया। इसके साथ ही पुलिस को रैकेट में टेलीविजन उद्योग से जुड़ी और महिलाओं के इसमें शामिल होने का संदेह है।

sex racket- India TV Hindi
sex racket

मुंबई: मानव तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके एक अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं को बचाया। इसके साथ ही मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने गोरेगांव से टीवी शो 'सावधान इंडिया' की एक एक्ट्रेस और मराठी मॉडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को रैकेट में टेलीविजन उद्योग से जुड़ी और महिलाओं के इसमें शामिल होने का संदेह है।

एक अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय अशरफ खान और 21 वर्षीय सायरा शफी को पुलिस ने मंगलवार को उपनगरीय गोरेगांव से गिरफ्तार किया, जबकि पुलिस को कबीर नाम के संदिग्ध सरगना की तलाश है।

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की सामाजिक सेवा शाखा (एसएसबी) ने दोनों के पास अपने कर्मियों को ग्राहक के रूप में भेजा। खान और शफी को तब गिरफ्तार कर लिया गया, जब उन्होंने ग्राहक बनकर गए पुलिसकर्मियों से धन स्वीकार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाई गई महिलाओं में 'एक्स्ट्रा' के तौर पर काम करने वाली एक अंशकालिक अभिनेत्री को भी बचाया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को संदेह है कि टेलीविजन उद्योग की और महिलाएं इस रैकेट में शामिल होंगी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 (गुलाम के तौर पर किसी व्यक्ति को खरीदने या उसका निपटारा करने) और धारा 34 (समान आशय) और अनैतिक मानव तस्करी निरोधक अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उनकी हिरासत डिंडोसी पुलिस को सौंपी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत