1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा में घोटाला, टॉपर सहित 6 गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा में घोटाला, टॉपर सहित 6 गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2016 06:53 am IST,  Updated : Jul 04, 2016 06:53 am IST

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक अधिकारी और हाल में हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के टॉपर सहित नाहन में 6 लोगों की गिरफ्तारी कर भर्ती प्रक्रिया में हाई टेक घोटाले का खुलासा करने का दावा किया।

Himachal Pradesh Polce enterance exam- India TV Hindi
Himachal Pradesh Polce enterance exam

शिमला: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक अधिकारी और हाल में हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के टॉपर सहित नाहन में 6 लोगों की गिरफ्तारी कर भर्ती प्रक्रिया में हाई टेक घोटाले का खुलासा करने का दावा किया।

पुलिस ने कहा कि भर्ती परीक्षा के दो अभ्यर्थियों गुरदीप सिंह और सुशील शर्मा तथा घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता शिक्षा विभाग में वरिष्ठ सहायक रमनदीप सिंह सहित अन्य को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि सुशील और गुरदीप ने 29 मई को हुई परीक्षा में ज्यादा अंकों के लिए रमनदीप को क्रमश: 25 हजार और तीन लाख रुपये दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत