1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईसाइयों और मुस्लिमों की नसबंदी से होगा हिन्दुओं को फ़ायदा

ईसाइयों और मुस्लिमों की नसबंदी से होगा हिन्दुओं को फ़ायदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 13, 2015 10:36 am IST,  Updated : Apr 13, 2015 10:40 am IST

नई दिल्ली: मुस्लमानों और ईसाईयों के ऊपर विवादित हमलों को जारी रखते हुऐ,पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने एक लेख में कहा है कि वोट-बैंक की राजनीति खत्म करने के लिए मुसलमानों का मताधिकार समाप्त

- India TV Hindi

नई दिल्ली: मुस्लमानों और ईसाईयों के ऊपर विवादित हमलों को जारी रखते हुऐ,पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने एक लेख में कहा है कि वोट-बैंक की राजनीति खत्म करने के लिए मुसलमानों का मताधिकार समाप्त कर देना चाहिए। अब ताजा ब्यान में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों और ईसाइयों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए इस समुदाय के लोगों की नसबंदी करानी होगी। साध्वी ने मुस्लिम और ईसाइयों की बढ़ती जनसंख्या को हिंदुओं के लिए खतरा है।

साध्वी देवा ठाकुर ने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा, कि मुसलमान एवं ईसाइयों की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस पर अकुंश लगाने के लिए केंद्र को आपातकाल लगाना होगा और उनकी नसबंदी करानी होगी ताकि इनकी आबादी न बढ़ पाए।

यही नहीं अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें ताकि उसका विश्व पर प्रभाव हो। उन्होंने विवादास्पद बयानों की झड़ी लगाते हुए कहा कि मस्जिदों और गिरजाघरों में देवी-देवताओं की मूर्तियां लगायी जानी चाहिए। उन्होंने हरियाणा में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने का जोरदार समर्थन किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत