1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश तोड़ने की बात करने वालों को लोटा-लोटा कर मारो: राजू श्रीवास्तव

देश तोड़ने की बात करने वालों को लोटा-लोटा कर मारो: राजू श्रीवास्तव

 Written By: IANS
 Published : Mar 28, 2017 07:56 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 07:56 pm IST

वाराणसी: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि यदि कोई विश्वविद्यालय के अंदर या बाहर देश तोड़ने की बात करे, भारत मां का अपमान करे, राष्ट्र विरोधी नारे लगाए और भारत को तोड़ने

raju srivastava- India TV Hindi
raju srivastava

वाराणसी: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि यदि कोई विश्वविद्यालय के अंदर या बाहर देश तोड़ने की बात करे, भारत मां का अपमान करे, राष्ट्र विरोधी नारे लगाए और भारत को तोड़ने की बात करे तो उसे बगैर संकोच लोटा-लोटा कर मारो, आगे जो होगा देखा जाएगा। राजू काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्पंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे।

कार्यक्रम में राजू श्रीवास्तव ने छात्रों को हंसाने के लिए कई राजनीतिक एवं फिल्म अभिनेताओं पर व्यंग्य बाण भी चलाए।

ये भी पढ़ें

उन्होंने कहा, "यहां कानून के रखवाले भी हैं और मीडिया भी हैं, जो होगा देखा जाएगा। मुझे कोई डर नहीं है। जो करना है कर लो, ऐसे लोगों को बोरा ओढ़ा-ओढ़ा कर मारो।" राजू श्रीवास्तव के कार्यक्रम में भारत माता की जय और हर-हर महादेव के नारे गूंजते रहे।

राजू ने कहा, "(आदित्यनाथ) योगी जी का प्रयास स्वागत योग्य है। प्रदेश में बहुत अच्छा काम हो रहा है। इतने कम समय में दस दिनों में बड़े-बड़े निर्णय ले लिए गए हैं। उप्र में अच्छी सरकार आई है। पूरा प्रदेश उत्साह में है और पूरा प्रदेश खुश है, हम भी खुश हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत