1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईमानदार लोग ईमानदार पार्टी और ईमानदार नेता को वोट दे रहे हैं: नायडू

ईमानदार लोग ईमानदार पार्टी और ईमानदार नेता को वोट दे रहे हैं: नायडू

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2016 11:44 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 11:44 pm IST

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ''ईमानदार लोग ईमानदार पार्टी और ईमानदार नेता को वोट दे रहे हैं।''

Venkaiah Naidu- India TV Hindi
Venkaiah Naidu Image Source : PTI

नयी दिल्ली: गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ''ईमानदार लोग ईमानदार पार्टी और ईमानदार नेता को वोट दे रहे हैं।''

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

 
उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत की लहर जारी है और कहा कि दिन में सपने देख रहे विरोधियों को देश का मिजाज समझना चाहिए। केंद्रीय शहरी विकास और सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, भाजपा ने गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल की। मुख्यमंत्री श्री विजय भाई रूपानी, उपमुख्यमंत्री श्री नितिन भाई पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू भाई वघानी को बधाई। 

नायडू ने कहा कि भाजपा ने नगरपालिका चुनाव में वापी की 44 में से 41, कनकपुर-कनसाड की 28 में से 27 और गोंडल तालुक पंचायत की 22 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा, भाजपा की जीत की लहर जारी है। भाजपा को मध्य प्रदेश, असम में लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनावों में जीत मिली। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा में पार्टी ने सराहनीय प्रदर्शन किया। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, कल महाराष्ट्र की बारी थी जहां भाजपा ने अपने बूते पर 55 स्थानीय निकायों के चुनाव में जीत हासिल की और नयी जगहों में रास्ता बनाया, लाभ हासिल किया। आज गुजरात की बारी थी। उन्होंने कहा, ईमानदार लोग ईमानदार पार्टी और ईमानदार नेता को वोट दे रहे हैं। उम्मीद है कि दिन में सपने देख रहे हमारे विरोधी देश का मिजाज समझेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत