1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: बारिश प्रभावित इलाकों में सेना तैनात, निचले इलाकों में भारी तबाही

हैदराबाद: बारिश प्रभावित इलाकों में सेना तैनात, निचले इलाकों में भारी तबाही

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2016 08:44 pm IST,  Updated : Sep 24, 2016 10:41 pm IST

भारी वर्षा से प्रभावित हैदराबाद और पड़ोसी रंगारेड्डी जिले में सेना की चार टुकड़ियां तैनात की गई हैं। बारिश ने राजधानी और तेलंगाना के अन्य निचले क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है ।

Hyderabad flood- India TV Hindi
Hyderabad flood

हैदराबाद: भारी वर्षा से प्रभावित हैदराबाद और पड़ोसी रंगारेड्डी जिले में सेना की चार टुकड़ियां तैनात की गई हैं। बारिश ने राजधानी और तेलंगाना के अन्य निचले क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है । हैदराबाद के बेगमपेट, निजामपेट और हकीमपेट इलाकों में तथा पड़ोसी रंगारेड्डी जिले के अलवल में जरूरी सहायता मुहैया कराने के लिए सेना तैनात की गयी है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेना ने ग्रेटर हैदराबाद नगरपालिका परिषद् (जीएचएमसी) में एक कंट्रोल रूम और ऑफिस बनाया है। वहीं से जीएचएमसी तथा एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। 

सेना की टुकड़ियां अलवल की झुग्गी-बस्तियों में राहत सामग्री तथा चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सेना की अन्य टुकड़ियों को जरूरत पड़ने पर तैनाती के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सेना के अधिकारियों ने शनिवार तड़के जीएचएमसी के आयुक्त जनार्दन रेड्डी से मुलाकात की और प्रशासन को बताया कि उनकी टुकडि़यां जरूरत पड़ने पर तैनाती के लिए तैयार हैं। 

मुख्यमंत्री सी. चन्द्रशेखर राव ने एनडीआरएफ के 60 सदस्यों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी जिलों में नियंत्रण कक्षों की स्थापना की जाए और प्रभावित लोगों की सहायता की जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत