1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: वाई-फाई बंद करने पर पति ने पत्नी की पिटाई की

हैदराबाद: वाई-फाई बंद करने पर पति ने पत्नी की पिटाई की

 Reported By: IANS
 Published : Mar 08, 2018 04:03 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 04:03 pm IST

तीन बच्चों की मां सुल्ताना का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी छाती, चेहरे और सिर पर चोटें आई है...

husband beating wife- India TV Hindi
husband beating wife

हैदराबाद: हैदराबाद के सोमाजीगुडा में वाई-फाई बंद करने पर एक पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पत्नी रेशमा सुल्ताना ने कथित रूप से पति को सोने के लिए बाध्य करने के लिए वाई-फाई बंद कर दिया था।

सुल्ताना की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, रेशमा सुल्ताना ने बुधवार रात को कथित तौर पर वाई-फाई का कनेक्शन बंद कर दिया, जिसके बाद पति ने क्रोधित होकर उसकी पिटाई कर दी।"

तीन बच्चों की मां सुल्ताना का यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी छाती, चेहरे और सिर पर चोटें आई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति के बीच वैवाहिक विवाद हैं और मामला दर्ज करने व पति को गिरफ्तार करने के निर्णय से पहले दंपति की काउंसलिंग की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत