1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सत्येंद्र जैन से इनकम टैक्स ने की पूछताछ, AAP ने कहा- बदले की राजनीति

सत्येंद्र जैन से इनकम टैक्स ने की पूछताछ, AAP ने कहा- बदले की राजनीति

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2016 10:04 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 10:04 pm IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इनकम टैक्स के सामने पेश हुए जिसने उनसे कोलकाता की कुछ कंपनियों के खिलाफ कर चोरी मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय राजस्व भवन में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।

Satyendra Jain- India TV Hindi
Satyendra Jain Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इनकम टैक्स के सामने पेश हुए जिसने उनसे कोलकाता की कुछ कंपनियों के खिलाफ कर चोरी मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय राजस्व भवन में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद जैन ने उन्हें गवाह के रूप में समन करने के विभाग के कदम की आलोचना की और कहा कि वह केंद्र की प्रतिशोध की राजनीति के ताजा शिकार हैं। 

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ आरोप कहीं नहीं ठहरते और उन्होंने अपने आयकर रिटर्न तथा चुनावी हलफनामों में सभी जरूरी जानकारियां सार्वजनिक की थीं। जैन से एजेंसी की पूछताछ दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे के कुछ समय बाद तक चली। 

इसके बाद आम आदमी पार्टी के दफ्तर में एक संवाददाता सम्मेलन में जैन ने कहा, "यह मेरे राजनीतिक कॅरियर को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि जैन को समन किया जाना उनका उत्पीड़न है और आम आदमी पार्टी तथा दिल्ली सरकार उनके साथ खड़ी है। 

आयकर विभाग ने पिछले महीने जैन से चार अक्तूबर को मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने और अपने पिछले चार साल के निजी वित्तीय ब्योरे और आयकर रिटर्न की जानकारी जमा करने को कहा था। राजनीति में आने से पहले आर्किटेक्ट के रूप में काम करते रहे जैन पार्टी नेता संजय सिंह और आशुतोष के साथ दोपहर करीब 12 बजे आईपी एस्टेट स्थित आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत