कोलकाता: कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम नुरुल रहमान बरकती ने कहा है कि वे शाही इमाम की कुर्सी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने टीएमसी सांसद सुल्तान अहमद पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि साजिश के तहत उन्हें शाही इमाम के पद से हटाया जा रहा है लेकिन वे अपनी कुर्सी छोड़नेवाले नहीं हैं। ये भी पढ़ें:- (कोलकाता: टीपू सुल्तान मस्जिद ट्रस्ट ने इमाम नुरुल रहमान बरकती को हटाया )
बरकती को टीपू सुल्तान मस्जिद के ट्रस्ट ने शाही इमाम के पद से हटा दिया है। ट्रस्ट की ओर से बरकती को हटाने के ऐलान के साथ ही यह कहा गया कि इमाम का काम सिर्फ नमाज पढ़ना है और बरकती ने कहा उससे मुसलमान भी खुद शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।
बरकती को 1988 में टीपू सुल्तान मस्जिद का इमाम नियुक्त किया गया था। बरकती ने लालबत्ती हटाने के सरकारी आदेश की नाफरमानी की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया था।