1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

5 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 05, 2016 08:17 pm IST,  Updated : May 05, 2016 08:17 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

उज्जैन सिंहस्थ कुंभ: तेज आंधी और बरसात से गिरा पांडाल, साधु समेत 5 की मौत

मप्र के उज्‍जैन शहर में चल रहे सिंहस्‍थ कुंभ 2016 में आज तेज आंधी और बरसात के चलते एक पांडाल गिर गया, जिसकी वजह से एक साधु समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। आगे पढ़ें.

मुंबई दोहरे हत्याकांड में 4 को उम्र कैद, 5 साल पहले हुई थी वारदात

एक विशेष महिला अदालत ने यहां गुरुवार को पांच साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड मामले में चार युवाओं को उम्र कैद की सजा सुनाई है। एक शीर्ष कानूनी अधिकारी ने यह जानकारी दी। पांच साल पहले अपनी महिला साथियों को छेड़छाड़ से बचाने वाले दो व्यक्तियों की इन चारों ने हत्या कर दी थी। आगे पढ़ें.

स्टिंग सीडी जांच: सीबीआई ने रावत को तलब किया

सीबीआई ने विवादास्पद स्टिंग सीडी मामले में प्राथमिक जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गुरुवार को तलब किया। आगे पढ़ें.

अगस्ता कांड: इतालवी जज ने कहा, 'AP' नोट प्रमाणिक, कांग्रेस बैकफुट पर

अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले मामले में इटली के एक जज का कहना है कि घूस लेने वाले बिचौलिये के रूप में 'AP' के नाम वाला नोट पूरी तरह से प्रमाणिक है। जज के इस बयान से कांग्रेस को करारा झटका लगा है जो इस मामले में पूरी ताक़त के साथ बचाव कर रही है। आगे पढ़ें. 

दुकानें, रेस्तरां, टॉकीज को हमेशा खुला रखने के लिए आदर्श कानून

आप किसी भी समय फिल्म देखना चाहें, रेस्तरां में कुछ खाना चाहें या मॉल में खरीदारी करना चाहें। कम से कम कानून आपके आड़े नहीं आएगा। केंद्र सरकार एक आदर्श कानून प्रस्तावित करने जा रही है, जिसमें इन प्रतिष्ठानों को 24×7 खुला रखने का प्रावधान होगा और जिसका अनुकरण राज्य सरकारें कर सकती हैं। आगे पढ़ें.

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

चीन ने शुरू किया दक्षिण चीन सागर, पूर्वी हिंद महासागर पर सैन्य अभ्‍यास

चीन ने अपनी ताकत का प्रदर्शन दिखाते हुए दक्षिण चीन सागर, पूर्वी हिंद महासागर और पश्चिमी प्रशांत में अत्याधुनिक युद्धपोतों, हेलीकॉप्टरों और 'विशेष युद्धक' सैनिकों के साथ सैन्य अभ्‍यास शुरू किया है। आगे पढ़ें.

बान की-मून अमेरिका में जलवायु 2016 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून बुधवार को न्यूयार्क से वाशिंगटन डी.सी. के लिए रवाना हो गए, जहां वह गुरुवार सुबह विश्व बैंक तथा अन्य साझेदारों के साथ जलवायु कार्य 2016 शिखर सम्मेलन की संयुक्त अध्यक्षता करेंगे। आगे पढ़ें.

बिजनेस की खबरें-

रिलायंस Jio ने आम लोगों के लिए पेश की 4G सर्विस, इनवाइट-ओनली सिस्‍टम से मिल रही है सुविधा

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने अपनी बहुप्रतीक्षित 4जी सर्विस रिलायंस जियो को अंतत: आम जनता के लिए लॉन्‍च कर दी है। लेकिन इसमें भी अभी एक रोड़ा है यह सर्विस आमंत्रण प्रक्रिया के जरिये कुछ चुनिंदा ग्राहकों को ही दी जा रही है। आगे पढ़ें.

Honda ने भारत में लॉन्‍च की नई कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी BR-V

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने भारत में अपनी नई कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी BR-V को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी को दो इंजन ऑप्‍शंस के साथ बाजार में उतारा है। इस कार के पेट्रोल वर्जन की कीमत 8.75 लाख रुपए से लेकर 11.99 रुपए (एक्‍स शोरूम दिल्‍ली) के बीच रखी गई है। आगे पढ़ें.

एंटरटेनमेंट की खबरें-

'टीई3एन' ट्रेलर आउट: इसमें नहीं हुआ खूबसूरत सेट का इस्तेमाल, ये फिल्म दिखाएगी जिंदगी का आईना

रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'टीई3एन' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। आगे पढ़ें.

आंखों में जलती मोमबत्ती वाले मोशन पोस्टर से रितिक ने खींचा सबका ध्यान

संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'काबिल' का मोशन पोस्टर जारी किया जा चुका है। इस मोशन पोस्टर में रितिक रोशन की आंखे नजर आ रही हैं। इन आंखों में जलती मोमबत्ती की छवि दिखाई दे रही है। आगे पढ़ें.

खेल की खबरें-

बीसीसीआई कानून से परे नहीं है: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत में एक नियामक निकाय होने के नाते सार्वजनिक सेवा कर रही है न कि कोई व्यवसाय और इसलिए यह कानून के अधीन है। आगे पढ़ें.

अब्राम का खेल से परिचय कराने का यही सही समय: शाहरुख

सुपरस्टार और IPL टीम कोलकता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख़ ख़ान का कहना है कि उनके बेटे अब्राम की खेल से पहचान कराने का यह सही समय है। आगे पढ़ें. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत