1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 23 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

23 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2016 07:54 pm IST,  Updated : May 23, 2016 07:55 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

चाबहार में भारी निवेश कर ईरान में पैर जमाएगा भारत

भारत ईरान के चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने (एल्यूमीनियम स्मेल्टर से लेकर यूरिया संयंत्र तक)  के लिए अरबों डालर का निवेश करेगा जिसके लिए दोनों देशों के बीच समझौता हुआ। आगे पढ़ें.

जयललिता ने दी सौगात, किसानों का कर्ज माफ और मुफ्त मिलेगी बिजली

तमिलनाडु में छठी बार मुख्यमंत्री पद संभालते हुए मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करने के लिए सोमवार को कृषि ऋण की माफी, घरेलू उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट और हथकरघा बुनकरों को 750 यूनिट तक बिजली नि:शुल्क देने से संबंधित आदेश पर हस्ताक्षर किए। आगे पढ़ें.

श्रीनगर: पुलिस थाने के बाद CRPF पोस्ट पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

श्रीनगर में सोमवार को पुलिस बल पर दो हमले हुए, जिनमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए. आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. साथ ही उसने आगे भी पुलिसबल पर और हमले करने की धमकी दी है. शहर में करीब तीन साल बाद इस तरह का बड़ा आतंकी हमला हुआ है.

दिल्ली का मौसम: तेज आंधी, सड़कों पर अंधेरा और फिर बारिश

तेज आंधी और दिन के समय में अंधेरा छा जाने के कुछ ही देर बाद दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। झुलसाती गर्मी के बीच इस बारिश ने लोगों को राहत की सांस दी। आगे पढें.

बाजार में मिलने वाले ब्रेड में खतरनाक रसायन: CSE

भारतीय बाजार में मिलने वाले अधिकांश ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट या आयोडेट जैसे रसायन मिले होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक हैं। यह जानकारी सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉरमेंट (CSE) द्वारा कराए गए एक अध्ययन से मिली। आगे पढ़ें.

SC में इटली सरकार की याचिका पर सुनवाई गुरुवार को

सर्वोच्च न्यायालय गुरुवार को इटली सरकार की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उसने अपने नौसैनिक सार्जेट मेजर सेल्वाटोर गिरोन की जमानत शर्तो में ढील देने की मांग की है, ताकि वह स्वदेश लौट सके। आगे पढ़ें.

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

ओबामा ने अमेरिकी हमले में तालिबान नेता के मारे जाने की पुष्टि की

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज पुष्टि की कि आतंकी संगठन तालिबान का प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर एक अमेरिकी हवाई हमले में मारा गया है। उन्होंने उसके मारे जाने के अभियान की सराहना करते हुए इसे अफगानिस्तान में शांति लाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। आगे पढ़ें.

एवरेस्ट पर गई भारतीय पर्वतारोही की जान, दो लापता

हाल ही में 43 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही की उस समय मौत हो गई थी जब वह नेपाल में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी चोटी माउंट धौलागिरि से उतर रहा था। वहीं दूसरी ओर माउंट एवरेस्ट पर एक और भारतीय पवर्तारोही मृत अवस्था में मिला है, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं। आगे पढ़ें.

यमन में आत्मघाती हमला, 45 सैन्यकर्मी मरे

यमन के दक्षिणी शहर अदन में सोमवार को हुए दो आत्मघाती बम हमलों में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि यह हमला सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को निशाना बनाकर किया गया था। आगे पढ़ें.

बिजनेस की खबरें-

रिजर्व बैंक का बैंकों की धोखाधड़ी में ग्राहकों की जवाबदेही सीमित रखने पर जोर

रिजर्व बैंक बैंकों में होने वाली धोखाधड़ी में ग्राहकों की जवाबदेही को सीमित रखने की संभावनाओं को देख रहा है। इसके लिए जल्द ही एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एस.एस. मुंद्रा ने यह कहा। आगे पढ़ें.

दीवालिया कंपनियां भी नहीं दबा पाएंगी कर्मचारियों के पैसे

कंपनी दीवालिया होने की स्थिति में सबसे बुरे हालात कर्ज देने वाले बैंक के साथ कर्मचारियों के होते हैं, जिन्‍हें अपना मेहनताना भी नहीं मिल पाता। लेकिन सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बैंकरप्‍सी कानून में कर्मचारियों को भी दीवालिया हुई कंपनी की संपत्ति जब्‍त करने का अधिकार मिल गया है। आगे पढ़ें.

आसुस ने पेश किए जेनफोन मैक्‍स के दो नए वैरिएंट, कीमत 9999 और 12999 रुपए

स्‍मार्टफोन फोन निर्माता कंपनी आसुस इंडिया ने अपने ज़ेनफोन मैक्स हैंडसेट के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इसी साल जनवरी में जेनफोन मैक्‍स लॉन्‍च किया था। 5000 एमएएच की जबर्दस्‍त बैटरी से लैस इस फोन को कंपनी ने 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब इसकी कीमत 1000 रुपए घट चुकी है। आगे पढ़ें.

एंटरटेनमेंट की खबरें-

सलमान से शादी की खबरों पर यूलिया ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड दबंग सलमान खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर के बारें में पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही हैं कि ये दोनों इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सिर्फ इतनी ही नहीं कुछ दिन पहले तो खबर आई थी कि इनकी शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। लेकिन अब यूलिया वेंतूर ने चुप्पी तोड़ते हुए सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। आगे पढ़ें.

दीपिका ने 'एक्स एक्स एक्स' के निर्देशक को दिया खास तोहफा

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले काफी वक्त से अपनी हॉलीवुड फिल्म 'एक्स एक्स एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के निर्देशक डी.जे. कारुसो को एक खास तोहफा दिया है। आगे पढ़ें.

खेल की खबरें-

जिम्बाब्वे दौरा: विराट, रोहित और शिखर को आराम, धोनी को कमान

जिम्बाब्वे और वेस्ट-इंडीज दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए कैप्टन कूल माही को छोड़कर विराट कोहली समेत तमाम सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, इस दौरे में महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि वेस्टइंडीज दौरे के लिए कप्तानी विराट कोहली को सौंपी गई है। आगे पढ़ें.

IPL: लीग मुक़ाबले ख़त्म, अब होगी इन चार में असली जंग

इंडियन प्रीमियर लीग की तस्वीर अब एकदम साफ हो गई है और लीग का दौर ख़त्म होने के बाद अब शुरु होगा प्लेऑफ़ दौर। इस दौर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात लॉयंस, सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकता नाइट राइडर्स पहुंची हैं। क्वालिफायर राउंड 24 मई से शुरू होगा। आगे पढ़ें.

पंकज आडवाणी ने रचा इतिहास, जीता एशियाई 6-रेड स्नूकर ख़िताब

भारत के स्टार क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने कल रात अबुधाबी में एशियाई 6-रेड स्नूकर खिताब जीतकर नया इतिहास रचा। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार आडवाणी 6-रेड में विश्व और महाद्वीपीय खिताब दोनों को एक साथ जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं। आगे पढ़ें.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत