राष्ट्रीय खबरें-
मौसम विभाग ने कहा, अगले दो दिनों में केरल में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थिति अनुकूल
केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बुधवार तक आ जाने की उम्मीद है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख बी.पी. यादव ने सोमवार को बताया कि अगले 48 घंटे में मॉनसून के केरल तट पर दस्तक देने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी गोलाद्र्ध से आने वाली हवा का रुख मॉनसून के लिए जितना अनुकूल होना चाहिए, वह अब तक नहीं था, इसलिए मॉनसून के आगमन में देरी हो रही थी। लेकिन, अब इसका रुख भी अनुकूल हुआ है और इसमें पहले से ज्यादा मजबूती भी आई है।
मोदी ने कहा- भारत में बनाने हैं 2-3 स्विटजरलैंड, इंडस्ट्रियलिस्ट को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत में ही दो से तीन स्विटजरलैंड बनाने हैं। पीएम मोदी ने स्विटजरलैंड के इंडस्ट्रियलिस्ट से भारत में डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान स्विटजरलैंड के प्रमुख इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ विस्तृत बातचीत की। इनमें एबीबी, लाफार्ज, नोवार्तिस, नेस्ले, रिऐटर और रोचे आदि शामिल हैं। आगे पढ़ें.
गुजरात: गुलबर्ग सोसाइटी केस में अब 9 जून को होगा दोषियों की सजा का ऐलान
गुजरात में गोधरा कांड के बाद गुलबर्ग सोसाइटी में हुई हिंसा मामले में दोषी ठहराए गए लोगों को आज सजा का ऐलान अब 9 जून को होगा। इससे पहले मामले में जांच करने वाली एसआईटी अदालत ने 02 जून को 24 आरोपियों को दोषी ठहराया था। आगे पढ़ें.
मथुरा हिंसा में जिलाधिकारी और SSP नपे, CBI जांच पर फैसला कल
उत्तर प्रदेश में मथुरा के जवाहरबाग में हुई हिंसा के पांच दिनों बाद राज्य सरकार ने मथुरा के जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश सिंह को हटा दिया है। आगे पढ़ें.
2006 के मालेगांव विस्फोट कांड में चार आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
विशेष एनआईए अदालत ने 2006 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में चार आरोपियों की जमानत अर्जी सोमवार को खारिज कर दी। विशेष एनआईए न्यायाधीश वी वी पाटिल ने मनोर सिंह, राजेंद्र चौधरी, धन सिंह और लोकेश शर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इन चारों ने इस विशेष अदालत द्वारा अप्रैल में इस मामले में आठ मुस्लिम सह आरोपियों को बरी किए किए जाने के बाद जमानत की मांग की थी। आगे पढ़ें.
जाट आंदोलन: दिल्ली-हरियाणा सीमा क्षेत्रों में लगी धारा 144
हरियाणा में जाट नेताओं द्वारा आरक्षण को लेकर ताजा आंदोलन शुरू करने के मद्देनजर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में निषेधाज्ञा (कर्फ्यू) लगा दी गई। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
भारत से वार्ता के लिए व्याकुल नहीं हम: पाकिस्तान
पाकिस्तान भारत के साथ शांति वार्ता बहाल करने के लिए व्याकुल नहीं है। यह बात पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही है। सोमवार को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार, सरताज अजीज ने कहा कि वार्ता के लिए पाकिस्तान को कोई बेचैनी नहीं है। लेकिन अजीज ने रविवार को तुरंत अपने बयान में जोड़ा कि यदि एशिया में शांति देखनी है तो सबसे पहले समन्वय स्थापित करना होगा। आगे पढ़ें.
भयावह तूफान ने ऑस्ट्रेलिया में सबकुछ ठप किया
पूर्वी ऑस्ट्रेलिया तट पर तूफान ने पूरे देश में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट व वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को रोक दिया है इसके साथ ही ATM जैसी अहम सेवाओं को भी प्रभावित किया है। आगे पढ़ें.
चीन के हाइनान प्रांत में तूफान का कहर, 1 की मौत
दक्षिणी चीन के हाइनान प्रांत के वेनचांग शहर में बीते रविवार दोपहर एक जबर्दस्त तूफान आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 11 लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें.
बिजनेस की खबरें-
ब्याज दरों में बदलाव की नहीं उम्मीद, बढ़ती महंगाई और कच्चे तेल की कीमत सबसे बड़ी चिंता
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की कल होने वाली द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में बदलाव की संभवना कम है। एक्सपर्ट्स इसके पीछे बढ़ती महंगाई और वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमत को मान रहे हैं। आगे पढ़ें.
Flipkart पर अब 30 नहीं सिर्फ 10 दिनों में वापस कर सकेंगे प्रोडक्ट
ईकॉमर्स साइट्स Flipkart से प्रोडक्ट खरीदने से पहले अब आपको दो बार जरूर सोचना होगा। क्योंकि प्रोडक्ट वापसी से परेशान कंपनी ने अपनी प्रोडक्ट रिटर्न पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। साथ ही अब कंपनी अपने वेंडर्स से ज्यादा कमीशन वसूलेगी। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
बिग बॉस 10: मोदी को बोला चायवाला, विराट पर हुईं फ़िदा, अब शो में दिखेंगी ये पाक मॉडल!
सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 10वें सीजन की तैयारी शुरु हो चुकी हैं। खबरों की मानें तो यह अक्टूबर से टीवी पर प्रसारित भी होने लगेगा। बिग बॉस सीजन 10 की पहली प्रतिभागी का नाम भी सामने आ चुका है। शो में इस बार पहली कंटेस्टेंट के तौर पर पाकिस्तान की कॉन्ट्रोवर्शियल मॉडल कंदील बलोच का नाम सामने आया है। आगे पढ़ें.
आमिर की पत्नी किरण राव पहुंची पुलिस स्टेशन, दर्ज करवाई FIR
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पत्नी और फिल्म निर्देशिका किरण राव ने हाल ही में मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल किरण ने आरोप लगाया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके दोस्तों के साथ चैटिंग कर रहा है। आगे पढ़ें.
खेल की खबरें-
दिल्ली हाई कोर्ट का फ़ैसला, सुशील नहीं नरसिंह जाएंगे रियो ओलंपिक
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की याचिका आज खारिज कर दी जिसमें उन्होंने रियो ओलंपिक में पुरूषों की 74 किलो फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व तय करने के लिये भारतीय कुश्ती महासंघ को चयन ट्रायल के आयोजन का निर्देश देने की मांग की थी । आगे पढ़ें.
बॉक्सिंग दिग्गज मोहम्मद अली का पार्थिव शरीर लुइसविले पहुंचा
दिवंगत बॉक्सिंग दिग्गज मोहम्मद अली का पार्थिव शरीर रविवार को केंटकी स्थित उनके गृहनगर लुइसविले लाया गया, जहां शुक्रवार को शवयात्रा निकाली जाएगी और उनकी याद में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। अली को परिवार के सदस्य गुरुवार को लुइसविले में अंतिम विदाई देंगे, जिसमें करीबी मित्र और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी शामिल होंगे। आगे पढ़ें.
छह रूसी भारोत्तोलक और जूडो चैम्पियन डोपिंग के लिये प्रतिबंधित
रूसी डोपिंग रोधी एजेंसी ने कहा कि पूर्व विश्व और यूरोपीय जूनियर चैम्पियन समेत छह भारोत्तोलकों को डोपिंग के अपराध के लिये प्रतिबंधित किया गया है। एजेंसी ने कहा कि 2014 विश्व जूनियर चैम्पियन लारिसा कोबेलेवा पर चार साल के लिये प्रतिबंध लगाया गया जबकि 2014 यूरोपीय जूनियर चैम्पियन नादेझदा ओवचिनिकोवा को दो साल के लिये प्रतिबंधित किया गया। आगे पढ़ें.