1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल की इस मस्जिद में नमाज़ के लिए बजता है नगाड़ा

केरल की इस मस्जिद में नमाज़ के लिए बजता है नगाड़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2016 12:15 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 12:23 pm IST

केरल के मलापुरम ज़िले में वानदूर की मशहूर पल्लीक्कुन्नू जामा मस्जिद में नमाज़ का समय बताने के लिए किसी लाउडस्पीकर से नहीं बल्कि नगाड़ा बजाकर लोगों को सूचित किया जाता है और ये परंपरा 200

Nagara played at mosque in Wandoor- India TV Hindi
Nagara played at mosque in Wandoor

केरल के मलापुरम ज़िले में वानदूर की मशहूर पल्लीक्कुन्नू जामा मस्जिद में नमाज़ का समय बताने के लिए किसी लाउडस्पीकर से नहीं बल्कि नगाड़ा बजाकर लोगों को सूचित किया जाता है और ये परंपरा 200 साल पुरानी है।

आपको बता दें देश में लगभग हर जगह लाउडस्पीकर के ज़रिये लोगों को नमाज़ के लिए बुलाया जाता है लेकिन इस मस्जिद में नगाड़ा इस्तेमाल किया जाता है। राज्य में किसी और मस्जिद में नगाड़ा नहीं बजाया जाता। नगाड़ा बकरे की खाल का बना होता है। मुसलमान पांच बार नमाज़ पढ़ते हैं और नगाड़ा भी पांच बार एक धुन में बजाया जाता है। नमाज़ के अलावा रमज़ान में सेहरी (रोज़ा रखने) भी नगाड़ा बजाया जाता है।

सुन्नी स्कॉलर मौलाना नजीब मौलवी के अनुसार नगाड़ा बजाने की परंपरा बहुत पुरानी है। इस्लाम में अज़ान के चलन के पहले पैग़ंबर मोहम्मद के अनुयायियों ने धार्मिक कार्य के लिए लोगों को बुलाने हेतु एक अन्य वाद्य यंत्र नाकोस के इस्तेमाल के बारे में सोचा था। ये वाद्य यंत्र ईसाई लोगों को जमा करने के लिए बजाया करते थे।

नजीब मौलवी ने बताया कि आधुनिक ज़माने में घड़ियां आ गई हैं लेकिन हम आज भी नगाड़ा बजाकर लोगों को नमाज़ के लिए बुलाते हैं। इफ़्तार (रोज़ा खोलने) के लिए आज भी यहां गोला दाग़ा जाता है।

(फ़ोटो साभार अंग्रेज़ी दैनिक द हिंदू)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत