1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद: एक्सिस बैंक की ब्रांच में IT की रेड, 18 फर्जी खातों में जमा हुए 89 करोड़ रुपये

अहमदाबाद: एक्सिस बैंक की ब्रांच में IT की रेड, 18 फर्जी खातों में जमा हुए 89 करोड़ रुपये

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 22, 2016 09:50 pm IST,  Updated : Dec 22, 2016 10:24 pm IST

दिल्ली, नोएडा के बाद अब अहमदाबाद के एक्सिस बैंक में गड़बड़ी का मामला पाया गया। मेमनगर ब्रांच में इनकम टैक्स ने कल शाम छापा मारा।

axis bank- India TV Hindi
axis bank

अहमदाबाद: दिल्ली, नोएडा के बाद अब अहमदाबाद के एक्सिस बैंक में गड़बड़ी का मामला पाया गया। मेमनगर ब्रांच में इनकम टैक्स ने कल शाम छापा मारा। यहां करीब 12 घंटे तक छानबीन हुई और इस रेड में ऑफिसर्स को गड़बड़ी के कई सबूत मिले। ये छापेमारी कल शाम से शुरु हुई थी जो आज भी जारी रही।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस ब्रांच के 18 बेनामी खातों का पता लगाया। इन खातों में 89 करोड़ रूपया जमा है और ये अठारह बेनामी खाते 6 लोग ऑपरेट कर रहे हैं। इनकम टैक्स को एक्सिस बैंक की इस ब्रांच में गड़बड़ी की जानकारी एक ईमेल के जरिए मिली। हालांकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट फिलहाल इस रेड के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर रहा है। डिपार्टमेंट का कहना है कि एक्सिस बैंक में छापेमारी रूटीन का हिस्सा है।

बता दें कि आम लोगों में सबसे ज्यादा नाराजगी बैंकों को लेकर है। लोगों को लगता है कि कुछ लोगों के पास बड़ी मात्रा में जो करेंसी बरामद हो रही है वो बैंक अफसरों की मिलीभगत से पिछले दरवाजे से निकाली गई। कमीशन लेकर नई करेंसी कुछ लोगों तक पहुंचा दी गई और आम लोग लाइन में लगे रह गए। एक्सिस बैंक की इमेज सबसे ज्यादा खराब हुई है क्योंकि ऐसे गडबड़ी के मामलों में एक्सिस बैंक का नाम कई बार आया।

एक्सिस बैंक ने कुछ अधिकारियों के खिलाफ एक्शन भी लिया है, कुछ अधिकारियों के खिलाफ FIR भी हुई है लेकिन जितने मामले पकड़े गए उससे शक होता है कि इतने बड़े पैमाने पर धांधली बड़े लेवल के अफसरों की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत