1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आयकर विभाग ने चेन्नई कॉलेज में छापा मारा, 80 करोड़ रुपये बरामद

आयकर विभाग ने चेन्नई कॉलेज में छापा मारा, 80 करोड़ रुपये बरामद

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2016 11:44 pm IST,  Updated : Jun 24, 2016 11:44 pm IST

चेन्नई: आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के एक मामले में यहां एक प्रमुख मेडिकल संस्थान के परिसर में छापे के दौरान कुल 80 करोड़ रपये की नकदी बरामद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा

money- India TV Hindi
money

चेन्नई: आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के एक मामले में यहां एक प्रमुख मेडिकल संस्थान के परिसर में छापे के दौरान कुल 80 करोड़ रपये की नकदी बरामद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 250 अधिकारियों की 10 टीमों ने आज दिन में चेन्नई और पुडुचेरी में इस समूह के कार्यालय एवं रिहाइशी परिसरों पर छापे मारे।

उन्होंने कहा कि नकदी के अलावा विद्यार्थियों से संग्रह किए गए शुल्कों, डोनेशन फंड और अन्य रकम के संबंध में बड़ी मात्रा में दस्तावेज भी बरामद किए गए। इसके अलावा कई कंप्यूटर हार्डवेयर भी जब्त किए गए हैं। यह देश में सबसे बड़ी नकदी जब्तियों में से एक है।

यह कॉलेज मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में स्नातकोत्तर डिग्रियां प्रदान करता है। सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग ने संस्थान के विभिन्न अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए हैं और यह अभियान कल तक जारी रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत