1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया शुरू

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया शुरू

 Written By: IANS
 Published : Oct 01, 2016 12:37 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 12:37 pm IST

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया शनिवार सुबह से शुरू हो गई। देश में सात दूरसंचार कंपनियां सात बैंड में कुल 2,354.55 मेगाहट्र्ज की नीलामी के लिए मैदान में हैं, जिसकी सरकार ने कीमत 5.66 लाख करोड़ रुपये (85 अरब डॉलर) निर्धारित की है

india biggest telecom  spectrum auction begins today- India TV Hindi
india biggest telecom spectrum auction begins today

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया शनिवार सुबह से शुरू हो गई। देश में सात दूरसंचार कंपनियां सात बैंड में कुल 2,354.55 मेगाहट्र्ज की नीलामी के लिए मैदान में हैं, जिसकी सरकार ने कीमत 5.66 लाख करोड़ रुपये (85 अरब डॉलर) निर्धारित की है। नीलामी प्रक्रिया का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 7.30 बजे तक है।

इस नीलामी प्रक्रिया में भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, रिलायंस जियो इन्फोकॉम, रिलायंस कम्युनिकेशंस, आइडिया सेलुलर, एयरसेल और टाटा टेलीकम्युनिकेशन हिस्सा ले रही हैं। केंद्र सरकार ने इस नीलामी के जरिए 98,994.93 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने का लक्ष्य रखा है।

कुल सात बैंड में 2,300 से अधिक मेगाहर्टज के स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। इसमें 700 मेगाहट्र्ज, 800 मेगाहट्र्ज, 900 मेगाहट्र्ज, 1,800 मेगाहट्र्ज, 2,100 मेगाहट्र्ज, 2,300 मेगाहट्र्ज और 2,500 मेगाहट्र्ज के स्पेक्ट्रम हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत