1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये है देश की सबसे लंबी सड़क सुरंग, बनाने में लगे 3700 करोड़ रुपए

ये है देश की सबसे लंबी सड़क सुरंग, बनाने में लगे 3700 करोड़ रुपए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 31, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 03:43 pm IST

नई दिल्ली: जुलाई 2017 से भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग पर परिवहन आरंभ हो जाएगा। इसकी लंबाई 9 किलोमीटर से ज्यादा है और यह श्रीनगर से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

JK Road Tunnel
JK Road Tunnel

देश में अन्य लंबी सड़क सुरंगे

रोहतांग सुरंग: रोहतांग सुरंग दुनिया की सबसे ऊंची सड़क सुरंग है। यह समुद्र से 3,978 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय के पूर्वी पीर पंजाल श्रेणी पर रोहतांग दर्रे के पास लेह-मनाली राजमार्ग पर स्थित है। दो लेन की सुरंग 8.8 किलोमीटर लम्बी है। यह देश की दूसरी सबसे लंबी सड़क सुरंग है। इससे मनाली-क्योलोंग के बीच की दूरी 60 किलोमीटर कम होने की संभावना है।

औत सुरंग: चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर मंडी के पास औत में व्यास नदी के पास यह सुरंग बनी हुई है। यह तीन किलोमीटर लम्बी है। इसे कुल्लु-मनाली का गेटवे भी कहा जाता है। इसका निर्माण यहां एक बिजली परियोजना के कारण सड़क बंद करने से किया गया।

जवाहर सुरंग: समुद्र से 2194 मीटर की उंचाई पर बनिहाल सुरंग को जवाहर के नाम से जाना जाता है। बनिहाल दर्रे पर यह सड़क सुरंग 2.5 किलोमीटर लम्बी है। यह जम्मू-कश्मीर में बनिहाल और काजीगुंड के बीच स्थित है। अब इस सुरंग में सीसीटीवी कैमरे, वायुसंचार प्रणाली, आपात निकास और विश्वस्तरीय विद्युत व्यवस्था भी है।

खाम्शेट सुरंग: यह सुरंग 1.843 किलोमीटर लम्बी है। पुणे के खाम्शेट के पास बनी सुरंग महाराष्ट्र की सबसे लम्बी सुरंग कहलाती है। मुंबई-पुणे राजमार्ग पर दो ट्यूब की इस सुरंग में तीन लेन हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत