
Controversial_spiritual-Leaders
बाबा गुरमीत राम रहीम
बाबा राम रहीम यूं तो अपने भक्तों के बीच सम्मान की नजर से देखें जाते हैं लेकिन कभी अपने फिल्मी अवतार, तो कभी कानूनी मामलों में उलझ जानें के चलते विवादों में रहे हैं। उन पर यूं तो कई प्रकार के आरोप लगे हैं, कभी आश्रम में रह रहे लोगों की नसबंदी कराने, तो कभी कुछ ने उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। पंचकुला की सीबीआई अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म के मामले में दो अलग-अलग मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है। यानी राम रहीम को 20 साल की सजा जेल में काटनी होगी। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पिछले दिनों अपनी फिल्म एमएसजी (मैंसेंजर ऑफ गॉड ) को लेकर भी चर्चा में आए थे।