
Controversial_spiritual-Leaders
ओशो रजनीश
ओशो उन लोगों में शामिल थे जिनसे अमरीका भी डरता था। उन्होंने सभी धर्मो का खंडन करते हुए एक अलग ही पंथ चलाया था जिसने अमरीकियों का जीवन बदल दिया। संभोग से समाधि की ओर जैसी पुस्तकें लिख कर चर्चा में आए ओशो रजनीश का विवादों से गहरा नाता रहा। उन पर खुला व्यभिचार करने, अपने अमरीकी आश्रम में समर्थकों की हत्या का प्लान रचने जैसे कई आरोप लगे।