1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ प्याज से बन जाएगी इतनी टेस्टी सब्जी कि खाने वाले बार बार पूछेंगे रेसिपी, बनाने में भी नहीं लगेगा समय, नोट करें विधि

सिर्फ प्याज से बन जाएगी इतनी टेस्टी सब्जी कि खाने वाले बार बार पूछेंगे रेसिपी, बनाने में भी नहीं लगेगा समय, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 11, 2026 09:56 pm IST,  Updated : May 11, 2026 09:56 pm IST

pyaj ki sabzi recipe: अगर आपके घर पर भी कोई सब्जी नहीं है और आपको तुरंत कुछ बनाना है तो आप झटपट प्याज की ये लाजवाब सब्जी बना सकते हैं। नोट करे लें रेसिपी।

प्याज की सब्जी रेसिपी- India TV Hindi
प्याज की सब्जी रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @NIRRMLA NEHHRA

अगर घर में कोई खास सब्जी मौजूद नहीं है और कुछ झटपट, स्वादिष्ट और अलग खाने का मन है, तो सिर्फ प्याज से बनने वाली ये मसालेदार सब्जी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। कम सामग्री में तैयार होने वाली यह डिश स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि खाने वाले बार-बार इसकी रेसिपी पूछेंगे। रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ इसका स्वाद बेहद शानदार लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आइए जानते हैं प्याज की इस टेस्टी सब्जी को बनाने की आसान विधि।

प्याज की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

4 बड़े प्याज (लंबे कटे हुए), 2 टमाटर की प्यूरी, 2 हरी मिर्च, कुछ करी पत्ता, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 2 बड़े चम्मच मलाई, 2 बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया गार्निश के लिए

प्याज की सब्जी बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज छीलकर उसे पानी में धोएं फिर उसको लम्बे शेप में काटें।

  • दूसरा स्टेप: अब, गैस ऑन  करें और उसपर कड़ाही रखें और तेल डालें। अब तेल में जीरा, करी पत्ता और राई डालकर अच्छी तरह से चटकाएं। जब ये मसाले चटकने लगे तब कटे हुए प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

  • तीसरा स्टेप: इसके बाद एक मिक्सर जार में दो टमाटर डालकर उसकी प्यूरी बना लें। उसके बाद कड़ाही में हरी मिर्च और टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह से सब्जी को पकाएं।

  • चौथा स्टेप: जब टमाटर की प्यूरी अच्छी तरह से पक जाए तब उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं।

  • पांचवा स्टेप: आखिर स्टेप में सब्जी में ताज़ी मलाई डालें और 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। आपकी प्याज की सबजी बंकर तैयार है। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और फिर गरमा गरम सर्व करें।

ये प्याज की मलाईदार सब्जी स्वाद में इतनी शानदार लगती है कि आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल