1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टूडे के कवर पर छपी जनरल शरीफ की थप्पड़ वाली पिक, पाकिस्तान ने की वेबसाइट ब्लॉक

इंडिया टूडे के कवर पर छपी जनरल शरीफ की थप्पड़ वाली पिक, पाकिस्तान ने की वेबसाइट ब्लॉक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 15, 2016 07:11 am IST,  Updated : Sep 15, 2016 07:11 am IST

अंग्रेज़ी की सबसे ज़्यादा बिकने वाली भारतीय पत्रिका इंडिया टूडे के ताज़े अंक में पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ के गाल पर थप्पड़ से छपी अंगुलियों के निशान वाली तस्वीर छपने के बाद पाकिस्तान

Gen Raheel- India TV Hindi
Gen Raheel

अंग्रेज़ी की सबसे ज़्यादा बिकने वाली भारतीय पत्रिका इंडिया टूडे के ताज़े अंक में पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ के गाल पर थप्पड़ से छपी अंगुलियों के निशान वाली तस्वीर छपने के बाद पाकिस्तान नाराज़ हो गया है और उसने पत्रिका की वेबसाइट को अपने देश में ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान में अब ये वेबसाइट नहीं खुल रही है। इंडिया टूडे ने ये तस्वीर कवर पेज पर छापी है। इस तस्वीर में राहील शरीफ के गाल पर थप्पड़ से उभरी पांच अंगुलियां साफ़ नज़र आ रही हैं।

मीडिया ख़बरों के अनुसार पाकिस्तान में वेबसाइट कोलने पर पर ब्लॉक का मैसेज आ रह है। यहां इंडिया टुडे की वेबसाइट खोलने पर लिखा आता है, ‘आप जिस साइट पर जाना चाह रहे हैं उसके कंटेंट को पाकिस्तान में देखे जाने पर रोक है। इस वेबसाइट पर नहीं पहुंचा जा सकता।’

खबरों के अनुसार ये रोक पीटीए ने लगाई है। पाकिस्तान में इंटरनेट पर आपत्तिजनक चीजें ब्लॉक करने के अधिकार पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशंस अथॉरिटी (पीटीए) के पास है। हालंकि इस खबर की पुष्टि के लिए अब तक उनसे संपर्क नहीं किया जा सका है लेकिन माना जा रहा है कि पीटीए को इस वेबसाइट को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया है। पाकिस्तान इससे पहले कई भारतीय फिल्मों पर भी बैन लगा चुका है। फिल्म बेबी, फैंटम पाकिस्तान में दिखाई नहीं गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत