1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय तटरक्षक ने संदिग्ध पाकिस्तानी नौका जब्त की, 9 लोग थे सवार

भारतीय तटरक्षक ने संदिग्ध पाकिस्तानी नौका जब्त की, 9 लोग थे सवार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 02, 2016 04:32 pm IST,  Updated : Oct 02, 2016 06:15 pm IST

अहमदाबाद: भारतीय तटरक्षक ने रविवार को गुजरात तट से दूर एक संदिग्ध पाकिस्तानी नौका जब्त की, जिसमें 9 लोग सवार थे। नौका ने सुबह करीब 10.15 बजे जैसे ही भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश किया, तटरक्षक

boat- India TV Hindi
boat

अहमदाबाद: देश भर में बढ़ाई गई सतर्कता के बीच भारतीय तटरक्षक दल ने आज सुबह गुजरात तट के निकट एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा है। इस पर नौ लोग सवार थे।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए वक्तव्य के मुताबिक तटरक्षक बल के जहाज समुद्र पावक ने गश्त के दौरान इस नौका को गुजरात तट के निकट सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर पकड़ा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इस नौका पर 9 लोग सवार थे। प्राथमिक जानकारी से ऐसा लगता है कि इस नौका पर सवार लोग पाकिस्तानी मछुआरे हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, नौका और इस पर सवार लोगों को आगे की जांच के लिए पोरबंदर ले जाया गया है।

भारतीय सेना ने कुछ दिन पहले ही नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमला किया था। इसके बाद से पड़ोसी देश से लगने वाली मैदानी और समुद्री सीमा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इससे पहले, शुक्रवार को, तटरक्षक बल ने कहा था कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर भारत के लक्षित हमलों के मद्देनजर गुजरात तट से लगने वाले संवेदनशील इलाकों को खाली करवा लिया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

तटरक्षक बल ने मछुआरों और अन्य लोगों को अधिक सतर्कता बरतने और समुद्र या तट से निकट के इलाकों में किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि की खबर देने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत