नई दिल्ली: हनी ट्रैप के शिकार बीजेपी सांसद केसी पटेल का कहना है कि पहले तो युवती बातचीत करने के बहाने उन्हें अपने घर ले गई जहां उन्हें नशीला पेय पीने के लिए दिया। जिसके बाद उन्हें कुछ भी होश नहीं रहा। इस दौरान युवती ने उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो क्लिप बना ली और उनसे पांच करोड़ रुपये की डिमांड करने लगी। युवती ने सांसद को धमकी दी कि अगर वे 5 करोड़ रुपये नहीं देंगे तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराएगी। युवती की हरकतों से तंग आकर सांसद ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया।
गौरतलब है कि हनीट्रैप के शिकार सांसद की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह संगठित रूप से कोई गिरोह तो नहीं है जो हाईप्रोफाइल लोगों को अपनी जाल में फंसाकर पैसे ऐंठता है।