1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISRO करेगा साउथ एशिया सैटेलाइट का प्रक्षेपण, पाक को छोड़ पूरे दक्षिण एशिया को होगा फायदा

ISRO करेगा साउथ एशिया सैटेलाइट का प्रक्षेपण, पाक को छोड़ पूरे दक्षिण एशिया को होगा फायदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2017 10:23 am IST,  Updated : Apr 15, 2017 10:23 am IST

भारत जल्द ही पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए एक सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है, जो पाकिस्तान के अलावा बाकी सभी पड़ोसियों के लिए फायदेमंद होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) 5 मई को 'साउथ एशिया सैटेलाइट' लॉन्च कर सकता है

ISRO- India TV Hindi
ISRO

नई दिल्ली: भारत जल्द ही पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए एक सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है, जो पाकिस्तान के अलावा बाकी सभी पड़ोसियों के लिए फायदेमंद होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) 5 मई को 'साउथ एशिया सैटेलाइट' लॉन्च कर सकता है, जिसकी 2014 में घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने 'अपने पड़ोसी देशों के लिए उपहार' बताया था।(भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया, 'यह मई के पहले हफ्ते में प्रक्षेपित किया जाएगा'। इसरो के सूत्रों ने बताया कि इस संचार उपग्रह (जीसैट-9) का प्रक्षेपण पांच मई को किया जाना है। श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-09 रॉकेट के जरिए इस उपग्रह का प्रक्षेपण किया जाएगा।

कुमार ने कहा कि प्रक्षेपण के वक्त 2,195 किलोग्राम द्रव्यमान वाला यह उपग्रह 12 केयू-बैंड के ट्रांसपॉंडरों को अपने साथ लेकर जाएगा।

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान इसमें शामिल नहीं है। वे (इस परियोजना में शामिल) नहीं होना चाहते थे'। सूत्रों ने बताया कि इस उपग्रह को ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे यह अपने मिशन पर 12 साल से ज्यादा सक्रिय रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में काठमांडो में दक्षेस शिखर वार्ता के दौरान इस उपग्रह की घोषणा की थी और इसे 'भारत के पड़ोसियों को तोहफा' करार दिया था।

ये भी पढ़ें: कश्मीर में पत्थरबाजों को जवानों ने सिखाया सबक, Video वायरल

भारत का एक गांव जहां 5 दिनों तक निर्वस्त्र रहती हैं शादीशुदा महिलाएं!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत