1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर आईटी का छापा

तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर आईटी का छापा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 21, 2016 12:27 pm IST,  Updated : Dec 21, 2016 12:27 pm IST

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी राजमोहन राव के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्ना नगर के उनके आवास पर छापेमारी के अलावा 10 अन्य जगहों पर

Raid- India TV Hindi
Raid

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी राजमोहन राव के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्ना नगर के उनके आवास पर छापेमारी के अलावा 10 अन्य जगहों पर भी कार्रवाई जारी है। राव के आवास पर आज तड़के आईटी अधिकारियों की टीम पहुंची। इस टीम में पांच अधिकारी हैं। खबर है कि आईटी अधिकारियों की टीम लगातार उनसे पूछताछ कर रही है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आधिकारिक सुत्रों का कहना है कि यह छापेमारी शेखर रेड्डी के मामले में कार्रवाई का हिस्सा है। रेड्डी एक रेत खनन व्यापारी हैं जो 130 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति के साथ पकड़े गए थे। इसमें 2000 के नए नोट और 171 गोल्ड बार शामिल थे। सीबीआई और ईडी ने रेड्डी और उसको दो सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि इस साल के आरंभ में ही पी राजमोहन राव को  तमिलनाडु के मुख्य सचिव का पदभार दिया गया था। आयकर विभाग की टीम पी राजमोहन राव के पुत्र के भी खातों और अन्य संपत्तियों को खंगाल रही है। यह पहली बार किसी राज्य के सबसे बड़े अधिकारी के यहां छापा मारा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत