1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कावेरी जल मुद्दे को शीर्ष अदालत में उठाएगा तमिलनाडु: जयललिता

कावेरी जल मुद्दे को शीर्ष अदालत में उठाएगा तमिलनाडु: जयललिता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 18, 2016 07:13 pm IST,  Updated : Aug 18, 2016 07:13 pm IST

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार कर्नाटक से कावेरी नदी का पानी हासिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अंतरिम याचिका दाखिल करेगी।

J Jayalalitha- India TV Hindi
J Jayalalitha Image Source : PTI

चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार कर्नाटक से कावेरी नदी का पानी हासिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अंतरिम याचिका दाखिल करेगी। राज्य विधानसभा में यह घोषणा करते हुए जयललिता ने कहा कि यह याचिका एक-दो दिन में शीर्ष अदालत में दाखिल कर दी जाएगी और अदालत के यथोचित आदेशों के बाद राज्य को कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के अंतिम फैसले के अनुसार उसके हिस्से का पानी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायाधिकरण के फैसले की अवहेलना करते हुए कर्नाटक ने इस साल जून और जुलाई में पानी नहीं छोड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि कावेरी नदी का पानी छोड़ने के मुद्दे पर लिखे उनके पत्र का कर्नाटक और केंद्र सरकार ने कोई जबाव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य को इस महीने के अंत तक खेती के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो तमिलनाडु सरकार किसानों के लाभ के लिए 64.3 करोड़ रुपए की सब्सिडी योजनाएं लागू करेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत