1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 2 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

J&K: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 2 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2017 08:58 pm IST,  Updated : May 20, 2017 10:53 pm IST

जम्मू-कश्मीर के हंदवाडा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है जबकि मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए हैं।

handwara- India TV Hindi
handwara

हंदवाड़ा: सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को आज नाकाम कर दिया जिसके बाद हुई भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और दो जवान शहीद हो गए। बता दें कि ये मुठभेड हंदवाडा के नौगाम में हुई है।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, नियंत्रण रेखा पर नौगाम सेक्टर में सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। घुसपैठ की कोशिश में लगे दो आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दो सैनिक शहीद हो गये। अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत