1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी के दौर में सिर्फ डेढ़ लाख में पूरे ठाट से शादी, मेन्यू जानकर रह जाएगे आप दंग!

नोटबंदी के दौर में सिर्फ डेढ़ लाख में पूरे ठाट से शादी, मेन्यू जानकर रह जाएगे आप दंग!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2016 03:51 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 11:58 pm IST

यह जगह है बैंगलुरु से 30 किलोमीटर दूर बनरगट्टा रोड पर बने श्री आशापुरा माताजी धाम में। जहां पर लगभग 12 बजे धूमधाम से दूल्हा घोड़ी चढकर आया। वो भी पूरे शाही अंदाज में। इस समां को देखकर आप कहेंगे कि किसी की बहुत ही खर्च किया है, लेकिन दरवाजे में पहुंचे

jain trust menu
jain trust menu

जानिए कहां है ये जगह

बैंगलुरु से 30 किलोमीटर दूर  बनरगट्टा रोड पर बने श्री आशापुरा माताजी धाम में जो इस तरह की शादी हो रही है। इस ट्रस्ट को एक लाख इक्यावन हज़ार दीजिए और टेंशन फ्री हो जाइए।

ऐसे महंगाई को मार
आशापुरा माता भंडारी जैन ट्रस्ट मंडल के सचिव पारस मल भंडारी से जब पूछा गया कि आखिर इतने सस्ते में इस महंगाई के ज़माने में आप निपटाते कैसे हैं। तो उनका जवाब था कि ट्रस्ट की तरफ़ से विवाह और रिसेप्शन मंडल दिया जाता है। साफ़-सफाई, बिजली, पानी इसका खर्च ट्रस्ट नहीं लेती और साथ-साथ जैन सम्प्रदाय की धार्मिक मानयताओं के तहत सारा कार्यक्रम सूर्यास्त से पहले होता है यानी कि जेनटर और साज-सज्जा पर आने वाला खर्च भी बच जाता है। ऐसे में बड़ा खर्चा सिर्फ खानपान का है। ट्रस्ट का कैटरर के साथ अनुबंध है कि साल में कितनी शादी वो करवाएंगे ऐसे में मिला-जुलाकर। नोटबंदी के इस दौर में लोगों को काफी रहत मिल रही है।

दूल्हें की मां की परेशानी दूर
दूल्हे की मां को पहले टेंशन थी कि नोटबंदी के बीच कैसे ये शादी हो पाएगी। कैसे सारी रवायतें पूरी होंगी और कैश की किल्लत से कैसे छुटकारा मिलेगा लेकिन जब डेढ़। लाख वाले इस ऑफऱ का पता चला तो उनकी टेंशन दूर हो गई। यहां पर इस परिवार को ब्रेकफॉस्ट से लेकर लंच तक सभी शाही था।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत